झारखंड में 2 दिन में सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत हो गयी। रांची में 3 लोगों की मौत हुई जबकि 65 लोग घायल हैं। धनबाद जिले में 7 लोगों की मौत हुई और 70 लोग घायल हैं।
खूंटी के तमाड़ रोड के अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी मनजीत ढाबा के पास सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि खूंटी से जमशेदपुर जा रही मोहन बस पुल से नीचे गिर गई है।