logo

खूंटी में सड़क हादसा, जमशेदपुर जा रही बस पुल से नीचे गिरी

खूंटी में सड़क हादसा, जमशेदपुर जा रही बस पुल से नीचे गिरी

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी के तमाड़ रोड के अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी मनजीत ढाबा के पास सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि खूंटी से जमशेदपुर जा रही मोहन बस पुल से नीचे गिर गई है। दर्जनों यात्री घायल हो गये। घायलों को ईलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों को तमाड़ और कुछ को अड़की अस्पताल भेजा गया है। मौके पर मौजूद एंबुलेंस के साथ-साथ पुलिस वाहन से भी घायलों को भेजा गया। बताया जा रहा है कि एक बच्ची अचानक दौड़ गयी थी । जिसे बचाने के क्रम में बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे चली गयी और पलट गई। बच्ची गंभीर रुप से घायल है। वहीं बस में सवार सभी यात्रियों को हल्की चोट लगी है। 

Tags - Road accident Road accident in Khunti Khunti news Khunti latest news