वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से उनकी तस्वीर साझा की है और कहा है कि "जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं।
देश के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का शुक्रवार को निधन हो गया। रवि प्रकाश लंबे समय से लंग कैंसर से पीड़ित थे। उनकी डेढ़ महीने से मुंबई में कार-टी सेल थेरेपी चल रही थी।