logo

पत्रकार रवि प्रकाश के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- आप बहुत याद आएंगे

ेपदक.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से उनकी तस्वीर साझा की है और कहा है कि "जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आएंगे रवि भाई"। बता दें कि रवि प्रकाश लंबे समय से लंग कैंसर से पीड़ित थे। उनकी डेढ़ महीने से मुंबई में कार-टी सेल थेरेपी चल रही थी। रवि पिछले 4 साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे। साल 2023 में उनकी बीमारी बढ़ कर दिमाग में फैल गयी थी। बता दें कि 7 सितंबर को ही अमेरिका के तटीय शहर सैन डियेगो में उन्हें वर्ल्ड लंग कैंसर कांफ्रेंस (WCLC-2024) में पेशेंट एडवोकेसी एडुकेशनल अवार्ड दिया गया था। वे यह पुरस्कार पाने वाले भारत के इकलौते व्यक्ति थे। यह अवार्ड इस लिए भी खास है क्योंकि वे खुद कैंसर के मरीज होते हुए भी कैंसर मरिजों की अवाज बने।