logo

पलामू की खबर की खबरें

पलामू में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति चोरी, कल ही स्थापित की गई थी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव में डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। यह प्रतिमा अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को स्थापित की गई थी।

प्रिंसिपल छात्रा से करता था गंदी-गंदी बातें, प्रधानाध्यापक का दावा- हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 20 हजार रुपए

पलामू जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप लगा है कि वह छात्रा के साथ गंदी बातें करता था। मामला जिले के तरहसी थाना क्षेत्र का है। प्रिंसिपल पर आरोप वह नौवीं क्लास की एक छात्रा से फोन और व्हाट्सएप पर गंदी गंदी बातें करते हैं।

पलामू में भीषण सड़क हादसा, 3 आदिवासी युवकों की दर्दनाक मौत

पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन आदिवासी युवकों की मौत हो गई। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर रुदवा के बैराही मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि तीनों में से किसी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

बिहार के एक लाख रुपए का इनामी नक्सली झारखंड के पलामू से गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने बिहार के एक लाख रुपए के इनामी टीएसपीसी नक्सली को पकड़ा है। नक्सली का नाम जीबलाल यादव है। जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव की उम्र 53 साल है।

10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी के घर पड़ा मिला शव

पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची की लाश आरोपी के घर से बरामद हुई है।

पलामू : पत्नी की हत्या के बाद 1 साल के बच्चे को लेकर फरार हुआ पति

पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद पति अपने एक वर्ष के बच्चे को लेकर भाग गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने की आत्महत्या, घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दिया था रिश्ता

पलामू के उंटारी थाना क्षेत्र के बिंदुआ गांव में 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का नाम प्रियंका था। प्रियंका ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

पलामू में जिला खनन टास्क फोर्स की ऑनलाइन बैठक, डीसी बोले- अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर करें कठोर कार्रवाई

पलामू जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में टास्क फोर्स की अहम भूमिका है। सभी टीम भावना व आत्मविश्वास के साथ कार्ययोजना तैयार कर छापेमारी करें।

पलामू में एक थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, यह है पूरा मामला

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक एक एएसआई शामिल हैं।

पलामू में दो लड़कियों ने आपस में की शादी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पलामू में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों लड़कियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं। दोनों में एक की उम्र 25 और दूसरे की उम्र 21 साल है।

पलामू में लगभग 12 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

पलामू एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रेहला थाना अंतर्गत शुकबाजार स्टेशन रोड के आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

ग्रामीणों के लिए रोजगार का नया अवसर, सूखे पत्तों से बनेगा ग्रीन कंपोस्ट

पेड़ों के सूखे पत्ते अब रोजगार का एक नया अवसर बन सकते हैं। आमतौर पर लोग इन पत्तों को जला देते हैं या फेंक देते हैं, लेकिन कुछ लोगों को पता है कि इनसे ग्रीन कंपोस्ट बनाया जा सकता है।

Load More