logo

"कोई पत्थर फेंके तो आप माइलस्टोन बना लें", सबसे तेज T20 शतक पर युवराज सिंह ने ऐसे की अभिषेक शर्मा की तारीफ

"कोई पत्थर फेंके तो आप माइलस्टोन बना लें", सबसे तेज T20 शतक पर युवराज सिंह ने ऐसे की अभिषेक शर्मा की तारीफ

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाड़ियों में सर्वाधिक तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों पर शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। युवराज सिंह ने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा कि T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के लिए अभिषेक सर को बहुत बधाई। युवराज सिंह ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा था कि अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत से आप एक दिन यह जरूर हासिल करेंगे। यह तो बस कई रिकॉर्ड्स तोड़ने की शुरुआत है। 

 

युवराज सिंह ने कहा कि किसी महान व्यक्ति ने कहा था कि जब लोग आप पर पत्थर फेंके, तो उन्हें माइलस्टोन बना लें। अपने बल्ले से जवाब दें और आप बिलकुल वैसा ही कर रहे हैं। युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा से कहा कि आप पर गर्व है। जमीन से जुड़े रहें और प्रोसेस का पालन करें। 

अभिषेक शर्मा को कोच हैं युवराज सिंह
गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने तैयार किया है। वह, अभिषेक शर्मा को व्यक्तिगत रूप से कोचिंग देते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार किया है। युवराज सिंह का अभिषेक शर्मा को कोचिंग देते कई वीडियोज लोग देख चुके हैं। अभिषेक शर्मा जब भी टूर पर नहीं होते हैं, वह युवराज सिंह की एकेडमी में जाकर प्रैक्टिस करते हैं। 

अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 108 रन बनाए
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में महज 30 गेंदों पर शतक लगाकर, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने महज 34 गेंदों में 108 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 9 चौके और 11 छक्के लगाए। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का आलम ऐसा था कि टीम इंडिया ने पॉवरप्ले में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। अभिषेक शर्मा जब आउट हुए तो टीम इंडिया का स्कोर 9.4 ओवर में 142 रन था। 


 

Tags - Abhishek SharmaYuvraj SinghFastest T20 CenturyIndian Cricket