logo

यशस्वी जायसवाल पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना, 1 डि-मेरिट प्वॉइंट भी मिला; क्यों मिली सजा

Jaiswal.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है। यशस्वी जायसवाल को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यशस्वी जायसवाल को 1 डिमेरिट प्वॉइंट भी मिला है। दरअसल, यशस्वी जायसवाल को श्रीलंका के  खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ मैदान पर बहस करने की सजा मिली है। गौरतलब है कि असिथा फर्नांडो पर भी ICC ने मैच फीस का 25% जुर्माना लगाने के अलावा 1 डिमेरिट प्वॉइंट दिया है। 

 

आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से बहस
दरअसल, ये पूरा वाकया श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का है। यशस्वी जायसवाल अपने अर्धशतक के करीब थे, लेकिन असिथा फर्नांडो की एक शानदार गुगली पर क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होकर पवेलियन लौटते समय यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो  के बीच कहासुनी हो गई। दोनों खिलाड़ी बिलकुल पास आ गए थे। इस वाकये ने भारत-अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्रायंगुलर सीरीज की याद दिला दी थी, जिसमें युवा वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई थी। 

यशस्वी जायसवाल को सयंम बरतना चाहिए था
विशेषज्ञों ने माना कि यशस्वी जायसवाल को सयंम बरतना चाहिए था, यदि असिथा फर्नांडो ने कोई उकसावे वाली हरकत भी की थी। दरअसल, कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि बल्ले से रन के लिए जूझ रहे यशस्वी जायसवाल ने फ्रस्ट्रेशन में यह हरकत की थी। 


 

Tags - Yashasvi JaiswalAshitha FernandoTeam IndiaICC