द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ महज 10.09 सेकेंड में पूरी करने वाले जालंधर के एथलीट गुरविंदर सिंह ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। उनकी इस सफलता से पिता कमलजीत सिंह काफी खुश हैं। वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे कमलजीत सिंह हमेशा से चाहते थे कि उनका बेटा गुरविंदर एथलीट बने। कमलजीत सिंह युवाओं से अपील करते हुए कहते हैं कि खेल बहुत जरूरी है। सेहत, पंजाब और देश के लिए खेल बहुत जरूरी है। कमलजीत सिंह ने बताया कि गुरविंदर 12 साल की उम्र से कड़ी मेहनत करते आ रहे हैं। उनका अनुशासन अद्वितीय है।
#WATCH | Jalandhar, Punjab: Athlete Gurindervir Singh clinched a gold medal in the men’s 100m event at the 2026 Athletics Federation Cup, with a new national record timing of 10.09 seconds.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
His father Kamaljit Singh says, "We are delighted... He has been striving since 12-years… pic.twitter.com/x1NuUzviTA
पिता ने कोच हैप्पी को दिया सफलता का श्रेय
पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में नेशनल रिकॉर्डधारी गुरविंदर सिंह के पिता कमलजीत कहते हैं कि खेल के मैदान में ही आप सचमुच आगे बढ़ते हैं। नाम कमाते हैं और माता-पिता के साथ गुरुजनों को गर्व महसूस कराते हैं। कमलजीत सिंह कहते हैं कि 10वीं पास करने तक गुरविंदर सिंह के पहले कोच ने खूब मेहनत कराई। कड़ी ट्रेनिंग दी। जालंधर में कोच हैप्पी सिंह ने भी गुरविंदर को प्रशिक्षित किया। हैप्पी ने उसे बेटे की तरह अपना लिया और परिवार के सदस्य की तरह ही बर्ताव किया। यह सबके लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

गुरविंदर सिंह ने 100 मीटर रेस में बनाया रिकॉर्ड
गौरतलब है कि गुरविंदर सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। रांची में 100 मीटर की दौड़ महज 10.09 सेकेंड में पूरी की है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद गुरविंदर सिंह ने पर्ची दिखाई, जिसमें लिखा था कि अभी टास्क पूरा नहीं हुआ है। वह अभी यहीं खड़े हैं।