logo

सम्मान : 2011 में धोनी का विक्ट्री छक्का वानखेड़े में जिस जगह गिरा था,वहां बनेगा विजय स्मारक, माही ने किया उद्घाटन

माही.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साल 2011 का वह पल जब भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़कर देश को विश्व कप दिलाया था। साथ ही माही ने इतिहास के सुनहरे पन्नों पर भारत के सबसे सफल कप्तान होने का नाम दर्ज कराया था। वह आज भी हर भारतीय के अंदर जिंदा है। धोनी का वह छक्का और 28 साल बाद भारत की वर्ल्ड कप जीत शायद ही कोई फैन भूला होगा। भारतीय क्रिकेट के इस यादगार लम्हे को और खास बनाने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने खास काम किया है। एमसीए ने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के उस स्टैंड में वर्ल्ड कप विजय स्मारक (विक्ट्री मेमोरियल) बनाने का फैसला किया है, जहां धोनी का छक्का गिरा था। बता दें कि क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड्स में किसी खिलाड़ी को इस तरह सम्मान देने का भारत में ये अपनी तरह का पहला मामला होगा। इसके लिए स्टैंड्स से 5 कुर्सियां भी हटाईं जाएंगी। इसके अलावा, धोनी को उसी स्पॉट पर एमसीए ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर खुद धोनी भी मौजूद रहे।


अक्टूबर-नवंबर तक हो जाएगा बन कर तैयार
धोनी के सम्मान में अब उन 5 कुर्सियों पर कोई नहीं बैठेगा। जहां उनके बल्ले से निकला वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स आकर गिरा था। उस स्थान को हमेशा के लिए रिजर्व कर दिया गया है। एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम उस स्थान पर एक छोटा सा स्मारक बनाने की योजना बना रहे हैं,जहां धोनी का 2011 विश्व कप विजेता छक्का गिरा था। क्योंकि कोई भी सटीक सीट नहीं जानता कि वह शॉट कहां गिरी थी। इसलिए हम स्थाई रूप से स्मारक के लिए उस अस्थाई क्षेत्र में 3 से 4 सीटों को ब्लॉक कर देंगे। हमारे दिमाग में एक डिजाइन और ढांचा है और जिसपर हम काम करेंगे। जब हम अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे यह तैयार कर लिया जाएगा। 

 


भारत का पहला मामला होगा
आपको बता दें कि क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड्स में किसी खिलाड़ी को इस तरह सम्मान देने का भारत में ये अपनी तरह का पहला मामला होगा। दूसरे देशों में ऐसा कई बार हो चुका है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्रांट इलियट को भी इसी तरह सम्मानित किया गया था। इलियट ने 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छक्का जड़कर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया था। ऐसे में गेंद स्टैंड्स में जिस जगह गिरी थी, वहां एक मेमोरियल बनाया गया था। ताकि फैंस इसे ता उम्र याद रख सकें।

ये भी पढ़ें:Sports : IPL 2023 में आज होंगे दो मुकाबले, यहां जानें मैचों से जुड़ी अहम जानकारी

आज होगा चेन्नई बनाम मुबंई

इंडियन प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।  वहीं मुकाबले के पूर्व संध्या को माही को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT