logo

Sports : IPL 2023 में आज होंगे दो मुकाबले, यहां जानें मैचों से जुड़ी अहम जानकारी

ipl_20233.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला राजस्थान और दिल्ली के बीच होगा। वहीं दूसरी मैच 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस और चार बार ट्रॉफी जीती चेन्नई के बीच होगा। राजस्थान और दिल्ली के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से गुवाहाटी में खेला जाएगा। वहीं चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। 


कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में  प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं। 
वानखेड़े में कैसा रहेगा पिच और वेदर

वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां घरेलू, IPL या इंटरनेशनल सभी मैच में जमकर रन बनते हैं। मैच के दिन मुंबई का मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मुंबई में शनिवार का टेम्परेचर 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की आशंका नहीं है।
गुवाहाटी की पिच औऱ वेदर रिपोर्ट

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की विकेट पर जब भी कोई मैच होता है उसमे ढेर सारे चौके और छक्के देखने को मिलता है। गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत फायदेमंद रहती है। पिछले मुकाबले में भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। गुवाहाटी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ये वही वक्त है जब मैच शुरू होगा। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे। मौसम साफ और गर्म रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

जानें टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स:

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, सरफराज खान/मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुकेश कुमार/खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव, यश धुल, चेतन सकारिया।
राजस्थान रॉयल्स:

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर/जो रूट, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ध्रुव जुरेल।

चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सिसांडा मगाला/ड्वेन प्रीटोरियस, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।
मुंबई इंडियंस :

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, पीयूष चावला।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋतिक शौकीन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वॉरियर।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT