logo

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20 मैच आज, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20 मैच आज, यहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच आज शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही यह श्रृंखला जीत चुकी है। भारत ने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं। आज इस आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका दिया जा सकता है। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे, इसकी संभावना ज्यादा है। अभिषेक शर्मा को आराम दिया जा सकता है। वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को भी मौका मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में  आयोजित इस सीरीज में भारत क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा। इस सीरीज की समाप्ति के बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना हो जायेगी। 

भारतीय टीम ने पूरी तरह डॉमिनेट किया है
इस द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से डॉमिनेट किया है। दोनों ही मुकाबलों में भारत ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और दिए गए लक्ष्य  को आसानी से हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का बल्ला दोनों ही मुकाबलों में बोला है। संजू सैमसन भी पहले मैच की नाकामी भुलाकर फॉर्म में लौटे है। तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर भी अहम योगदान देने वाले बैटर्स में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने एक यूनिट के रूप में बेहतरीन गेंदबाजी की है। 

बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेंगे वैभव सूर्यवंशी
एशियन गेम्स से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर अपना बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेंगे। वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को भी आजमाया जा सकता है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी एशियन गेम्स स्क्वायड का हिस्सा हैं। मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगा। 


 

Tags - INDvsAFGIndia and AfghanistanCricketSportsT20 Match