द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
टीम इंडिया ने 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता लिया। भारतीय लड़कियों ने एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसे हासिल करने में श्रीलंकाई बैटर्स नाकाम रहीं। इस मैच में भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 128 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप की। स्मृति मंधाना ने 59 तो वहीं शेफाली वर्मा ने 68 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने भी 17 रनों की तेज पारी खेली।
All smiles in Dubai ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
A dominating show by #TeamIndia as they beat Sri Lanka by 7⃣2⃣ runs to clinch their 8⃣th #WomensAsiaCup title ????
Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #INDvSL pic.twitter.com/vwLmZZcUUD
पिछले संस्करण में मिली हार का बदला चुकता
इस जीत के साथ ही इंडियन टीम ने श्रीलंका से एशिया कप के पिछले संस्करण में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। गौरतलब है कि इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के 128 रन के रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप के अलावा ऋचा घोष (17 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 14 रनों की बदौलत श्रीलंका को 184 रन का लक्ष्य दिया था।

20वें ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गईं
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की बैटर्स कभी भी लय में नहीं दिखीं। दुबई की सूखी पिच पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (36 रन) और विष्मी गुणारत्ने (20 रन) ही थोड़ा संघर्ष दिखा सकीं। मध्यक्रम में नीलाक्षी सिल्वा ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन ये श्रीलंका को जीत के करीब भी पहुंचाने के लिए नाकाफी थे। श्रीलंका की पूरी टीम 20वें ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
.jpeg)
श्रीचरनी और दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं
श्री चरनी टीम इंडिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर के अपने स्पैल में 1 ओवर मेडन डाला और 4 बैटर्स को आउट किया। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। क्रांति गौड़, शेफाली वर्मा और प्रेमा रावत को भी 1-1 विकेट मिला।