logo

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मैच आज, जानें कब और कहां होगा लाइव प्रसारण!

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मैच आज, जानें कब और कहां होगा लाइव प्रसारण!

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच शाम को साढ़े 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली करारी हार को भुलाकर इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के नए कप्तान श्रेयस अय्यर जीत से शुरुआत की उम्मीद में टीम को लेकर मैदान में उतरेंगे। इसी महीने की आखिर में होने जा रहे एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज काफी अहम होने वाली है।

आज के मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी दुविधा ओपनिंग स्लॉट को लेकर है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से कौन 2 खिलाड़ी पारी की शुरुआत करेंगे, यही बड़ा सवाल है।

ओपनिंग स्लॉट कप्तान श्रेयस की बड़ी दुविधा
कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि तीनों ही शानदार खिलाड़ी हैं। तीनों ने निरंतर प्रदर्शन किया है। चयन करना मुश्किल है, लेकिन किसी एक प्लेयर को बेंच पर बैठना होगा। बतौर कप्तान मेरी यह जिम्मेदारी है कि मैं कोच के साथ मिलकर उस खिलाड़ी से बात करूं और समझाऊं कि टीम हित में यह फैसला लिया गया है और उन्हें भी सही वक्त पर प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। जिम्बावे दौरे के बाद इस टीम में कई सीनियर खिलाड़ी लौट आए हैं तो उस लिहाज से भी मैच अहम हो जाता है। 

दिलचस्प बात यह भी है कि टीम इंडिया के लिए यह घरेलु सीरीज नहीं है, क्योंकि आधिकारिक मेजबान अफगानिस्तान है। मैच का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स या सोनी लिव पर देख सकते हैं। 

इन सीनियर खिलाड़ियों की हुई है वापसी
गौरतलब है कि इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है।  हर्षित राणा को भी अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन फिटनेस साबित नहीं कर पाने की वजह से उनकी जगह यश ठाकुर का चयन किया गया है। हर्षित राणा एशियन गेम्स में भी नहीं खेल पाएंगे। 


 

Tags - INDvsAFGCricketT20 SeriesSanju SamsonVaibhav Sooryavanshi