द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
भारत और वेस्टइंडज के बीच पहला वनडे मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। प्लेइंग 11 में कई बदलाव दिखेंगे क्योंकि, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी एशियन गेम्स के लिए जापान में हैं। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। बॉलिंग कोच मोर्नी मॉर्कल पहले ही कह चुके हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में दूसरी पंक्ति के तेज गेंदबाजों को मौका दिया जायेगा, ताकि वर्ल्ड कप से पहले बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत किया जा सके।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर उत्सुकता
रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। प्रशंसकों में उन्हें खेलते देखने की उत्सुकता है। कागजों में टीम इंडिया, वेस्टइंडीज के आगे कफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन कैरेबियाई खिलाड़ियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। वे कभी भी पलटवार कर सकते हैं। लोग इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। टॉस दोपहर डेढ़ बजे होगा। गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है।
.jpeg)
भारतीय बल्लेबाज बढ़िया फॉर्म में हैं
रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल बढ़िया फॉर्म में हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को भी जब मौका मिला है, उन्होंने इसे भुनाया है। आज इन युवा खिलाड़ियों को यदि मौका मिला तो उनसे अच्छी पारी की उम्मीद की जायेगी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की गैरमौजूदगी में मो. सिराज की अगुवाई में युवा तेज गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।