logo

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 टीम की घोषणा, बुमराह को आराम; 9 अक्टूबर को रांची में दूसरा मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 टीम की घोषणा, बुमराह को आराम; 9 अक्टूबर को रांची में दूसरा मैच

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव का चयन किया गया है। जसप्रीत बुमराह को सीरीज से आराम दिया गया है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जायेगा। मयंक यादव और प्रिंस यादव की वापसी हुई है। इन दोनों युवा तेज गेंदबाजों को जिम्बावे के खिलाफ सीरीज के बाद टीम से ड्रॉप किया गया था। 

 

टी20 सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है
टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में, दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में, 11 अक्टूबर को तीसरा टी20 इंदौर में, 14 अक्टूबर को चौथा मैच हैदराबाद में और 5वां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जायेगा। रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले टी20 मैच के लिए काफी उत्साह है। रांची में क्रिकेट फैंस पहली बार वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते देख सकते हैं। 

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी है सीरीज
भारतीय टी20 टीम फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 श्रृंखला खेलने में व्यस्त है। भारतीय टीम ने सीरीज में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है और गुरुवार (17 सितंबर) को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में  उतरेगी। इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए जापान जायेगी। जापान  के खिलाफ 22 सितंबर को एक मुकाबला होगा और फिर खिलाड़ी सीधे एशियन गेम्स नॉकआउट में जाएंगे। 

Tags - INDvsWIT20 SquadCricketSportsShreyas Iyer