द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम की घोषणा हो गई है। वनडे सीरीज में फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आएंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी का भी चयन किया गया है। चूंकि, श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, इसलिए ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी जगह टीम में जगह मिली है। ईशान किशन की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं। ईशान किशन भी एशियन गेम्स के लिए जाने वाली टीम का हिस्सा हैं।

टीम इंडिया का वनडे स्क्वायड इस प्रकार है
वनडे सीरीज में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरैल, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर को चुना गया है। यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है।
27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे मैच
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलु द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। दूसरा मैच 30 सितंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में प्रस्तावित है। 3 अक्टूबर को तीसरा और आखिरी वनडे न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।