द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप का नया रिकॉर्ड बना दिया। दोनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप कर दी। स्मृति और शेफाली ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। इस दौरान स्मृति मंधाना ने 58 तो वहीं शेफाली वर्मा ने 68 रन की पारी खेली। दोनों ओपनिंग बैटर्स ने पारी की शुरुआत की और 12.4 ओवर में 128 रन की पार्टनरशिप कर डाली। इस जोड़ी को आखिरकार, चामुंडी प्रबोदा ने तोड़ा, जिनकी गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने की कोशिश में शेफाली वर्मा कप्तान चमारी अट्टापट्टू को कैच थमा बैठीं। हालांकि, वह तब तक अपना काम कर गईं।

शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी
शेफाली वर्मा ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और महज 39 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 68 रन की पारी खेली। इसी दौरान स्मृति मंधाना ने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने से पहले 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 59 रन बनाए।
.jpeg)
एशिया कप का नया रिकॉर्ड बन गया है
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को खूब परेशान किया। चारों दिशाओं में शॉट लगाए। शेफाली वर्मा ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में कई बेहतरीन शॉट लगाए वहीं, स्मृति ने अपनी बेहतरीन टाइमिंग से बाउंड्रीज कमाई। गौरतलब है कि टीम इंडिया के पास एशिया कप के पिछले संस्करण में श्रीलंका से खिताबी मुकाबले में मिली हार का बदला चुकाने का मौका है।