logo

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड वूशु प्लेयर आकाश उरांव ने जीता कांस्य

a332.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

भारतीय ओलंपिक संघ और गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर-9 नवंबर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में 3 नवंबर को झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुक्रवार को अलग-अलग इवेंट में झारखंड के खिलाड़ियों ने पदक जीते और पदक तालिका में झारखंड की स्थिति मजबूत की। पुरुषों के वूशु इवेंट में आकाश उरांव ने कांस्य जीता वहीं लॉन बॉल के मेन्स डबल्स में सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया। इन खिलाड़ियों ने दिल्ली को 21-9 से हराया। 

झारखंड के खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
लॉन बॉल के महिला सिंगल्स इवेंट में छोटी कुमारी ने मणिपुर को 18-17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और 1 मेडल पक्का किया। व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने हरियाणा की तमन्ना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुषों के बॉक्सिंग इवेंट में आर्यन ने बिहार के खिलाड़ी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुरुष कुश्ती में अमित गोप को सर्विसेज के पहलवान से नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

एथलेटिक्स के भी महिला एवं पुरुष वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 800 मी. फाइन में आशा किरण बारला फाइनल में पहुंची। हालांकि वह चौथे स्थान पर रहीं। ट्रिपल जंप में विशाल बहादुर 5वें तो वहीं विशाल कुमार 7वें स्थान पर रहे। 


 
झारखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, केल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव और झारखंड ओलंपिक संघ के अद्यक्ष आरके आनंद सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।