द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में 19 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के लिए हॉकी इंडिया (Hockey India) द्वारा भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) की घोषणा (Announcement) कर दी गई है। घोषित भारतीय टीम में झारखंड (Jharkhand) की तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete),अनुभवी खिलाड़ी निक्की प्रधान (Nikki Pradhan) और ब्यूटी डुंगडुंग (Beauty Dungdung) शामिल हैं।

झारखंड की चयनित तीन खिलाड़ी:
निक्की प्रधान – डिफेंडर
सलीमा टेटे – मिडफील्डर एवं भारतीय टीम की कप्तान
ब्यूटी डुंगडुंग – फॉरवर्ड
झारखंड की इन तीनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन राज्य के लिए गर्व की बात है। विशेष रूप से सलीमा टेटे को भारतीय टीम की लगातार कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना झारखंड की महिला हॉकी के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कौन हैं ये तीनों खिलाड़ी
उल्लेखनीय है कि झारखंड के सिमडेगा जिले से निकलकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपनी पहचान बनाने वाली सलीमा टेटे और ब्यूटी डुंगडुंग ने भारतीय महिला हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं खूंटी की निक्की प्रधान भी लंबे समय से भारतीय महिला हॉकी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं,और झारखंड की ओर सबसे अधिक बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम की है।भारतीय टीम हाल ही में जापान में आयोजित एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैदान पर उतरेगी। ऐसे में भोपाल में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम अपने खिताब की रक्षा करने के उद्देश्य से खेलेगी। हॉकी सिमडेगा एवं हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर से भारतीय टीम में चयनित झारखंड के तीनों खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये।
