logo

ACC मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-A में झारखंड के कुमार कुशाग्र को मिली जगह

ACC मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-A में झारखंड के कुमार कुशाग्र को मिली जगह

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

बीसीसीआई (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप (ACC Men Rising Stars Asia Cup) के लिए भारतीय ए टीम की घोषणा की है। इसमें झारखंड  के कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) को भी जगह मिली है। टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 29 नवंबर के बीच कतर की राजधानी दोहा में होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप बी में यूएई, नेपाल और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की ए टीम है। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहला सेमीफाइनल 26 तो वहीं दूसरा 27 नवंबर को खेला जायेगा। फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को होगा।

टीम में इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
भारतीय ए टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाद अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान को चुना गया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में 20 नवंबर को नेपाल, 22 नवंबर को पाकिस्तान और 24 नवंबर को  यूएई के खिलाफ खेलेगी। 

 

विकेटकीपर बैटर हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र
गौरतलब है कि एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट कुमार कुशाग्र के लिए खुद को बड़े मंच के लिए तैयार दिखाने का बड़ा मौका है। इससे पहले कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैच और टी20 सीरीज में कुछ मुकाबलों के लिए चुना गया था। जमशदेपुर के रहने वाले कुमार कुशाग्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। 


 

Tags - ACC Men's Rising Stars Asia Cup 2026Kumar KushagraRajat PatidarVaibhav SuryawanshiCricket