logo

हॉकी एशिया कप : इंडोनेशिया को 16-0 से पीटकर सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया

Asia_Cup_Hockey.jpg

डेस्क: 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप के अपने तीसरे मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 16-0 के विशाल अंतर से हराकर नॉकआउट में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ खेलने और जापान के खिलाफ मिली 5-2 की हार के बाद भारतीय टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया और 16-0 से रौंदकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारत की जीत से पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा। वो टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

 

जापान के खिलाफ हार के बाद वापसी
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। जापान के खिलाफ बढ़त हासिल करने के बाद भी 5-2 से मुकाबला गंवा दिया। ऐसे में सुपर-4 के लिए क्वालीफा करने के लिए टीम इंडिया को बड़ी जीत की जरूरत थी। टीम इंडिया ने ऐसे में कोई गलती नहीं की और मेजबान इंडोनेशिया को 16-0 से पीट दिया। टीम ने शुरू से ही बेहतरीन खेल दिखाया। 

टीम इंडिया का पूरे मैच में दिखा दबदबा
मैच में पहले क्वार्टर तक टीम इंडिया का स्कोर 3-0 था। दूसरे क्वार्टर में ये स्कोर 6-0 तक पहुंच गया। तीसरे क्वार्टर में स्कोर 10-0 और अंत में 16-0 पर खत्म हुआ। इस मैच के साथ हॉकी वर्ल्ड कप-2023 के लिए भी किस्मत का निर्धारण हुआ। नियम के मुताबिक यहां जीत दर्ज करने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाती। टीम इंडिया ने जीत हासिल की औ वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। पाकिस्तान को बाहर होना पड़ा है।

टीम इंडिया ने वर्ल़्ड कप के लिए क्वालीफाई किया
एशिया कप के प्वॉइंट टेबल में जापान 9 प्वॉइंट के साथ टॉप पर है। वहीं भारत के 4 प्वाइंट हैं। चूंकि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में 19 गोल दागे हैं। वहीं महज 6 गोल खाये हैं। स्कोर +13 है। यही वजह है कि टीम इंडिया सुपर-4 में क्वालीफाई कर गई। गौरतलब है कि टीम इंडिया इस बार बीरेंद्र लकड़ा की कप्तानी में खेल रही है। टीम इंडिया ने बीते वर्ष टोक्यो ओलंपिक्स में 4 दशक बाद पदक जीता। टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीता। टीम को एशिया कप से भी उम्मीद है।