logo

India West Indies T20 : 5 और 6 अक्टूबर को होगी टिकटों की बिक्री, एक व्यक्ति खरीद सकेगा सिर्फ 2 टिकट

 5 और 6 अक्टूबर को होगी टिकटों की बिक्री, एक व्यक्ति खरीद सकेगा सिर्फ 2 टिकट

रांची
India West Indies T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर 2026 को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex), रांची में होने वाले दूसरे T20 मैच (T20 Match) के टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को होगी। JSCA (Jharkhand State Cricket Association) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर 2026 को स्टेडियम के पश्चिमी हिस्से में बने खास काउंटरों (Counters) पर सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक होगी। इस बीच दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक लंच ब्रेक (Lunch Break) होगा।


एक व्यक्ति दो टिकट ही खरीद सकता है
बताया गया है कि एक व्यक्ति दो टिकट ही खरीद सकता है। टिकट ऑनलाइन भी district.in वेब पोर्टल के ज़रिए खरीदे जा सकेंगे। टिकट की कीमतें और प्रकार पहले ही हमारी पिछली प्रेस विज्ञप्ति में बताए जा चुके हैं। बता दें कि T20 मैच की सभी तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं और JSCA क्रिकेट प्रेमियों और झारखंड के लोगों के लिए एक अच्छा और यादगार अनुभव सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

ये है टिकटों की दर 


 

Tags - India West Indies T20 JSCA Stadium Ranchi T20 Match Tickets Ranchi T20 Ticket Sale 2026