logo

आज आखिरी बार सुबह 11 बजे खुलेगा ऑनलाइन टिकट काउंटर

आज आखिरी बार सुबह 11 बजे खुलेगा ऑनलाइन टिकट काउंटर

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
भारत और वेस्टइंडीज मैच के लिए टिकट बिक्री के लिए ऑनलाइन काउंटर आज यानी 8 अक्टूबर को आखिरी बार खोला जाएगा। ऑनलाइन टिकट सुबह 11 बजे से उपलब्ध होंगे। क्रिकेट प्रेमी District.in के जरिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के टिकट बुक कर सकेंगे। टिकटों की उपलब्धता सीमित होने की वजह से क्रिकेट फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता है। रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में बैठकर मुकाबला देखने का इंतजार कर रहे हैं। जिन क्रिकेट फैंस को पहले टिकट नहीं मिल पाया था, उनके लिए एक और मौका दिया गया है। रांची में मैच को लेकर पहले से ही माहौल क्रिकेटमय है और अब मुकाबले से एक दिन पहले टिकट खरीदने का यह आखिरी मौका दिया गया है। मैच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Tags - India vs West Indies Ranchi T20 JSCA Stadium Cricket News Match Tickets