द फॉलोअप डेस्क:
Harmanpreet Kaur Captaincy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women cricket team) की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लिया। 37 साल की हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी (India women cricket captain) छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वह क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रही हैं और खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के लिए उपलब्ध रहेंगी।
Harmanpreet Kaur has stepped down as the captain of the Indian women’s cricket team across all three formats, bringing an end to a significant chapter in Indian women’s cricket. ???? https://t.co/jjPvtRFNC2
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 6, 2026
स्पोर्ट्स की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रिव्यू मीटिंग के एक दिन बाद कप्तानी से हटने का ऐलान
हरमनप्रीत कौर का यह फैसला गुवाहाटी में BCCI की महिला क्रिकेट टीम की रिव्यू मीटिंग के एक दिन बाद आया है। इस बैठक में टीम के कोच अमोल मजूमदार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं। हरमनप्रीत ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात रही है। कप्तानी के दौरान उन्हें कई मुश्किल फैसले लेने पड़े और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

कप्तानी छोड़ी, लेकिन बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ रहेंगी
हरमनप्रीत ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि उन्होंने कप्तान के तौर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। उन्होंने टीम के भविष्य को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय अच्छी स्थिति में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कप्तानी का अध्याय भले ही खत्म हो रहा है, लेकिन उनका क्रिकेट का सफर जारी रहेगा। अब वह बिना कप्तानी की जिम्मेदारी के अपने खेल पर ध्यान देना चाहती हैं। अपने भावुक संदेश में हरमनप्रीत ने टीम की साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ, टीम मैनेजमेंट, बीसीसीआई, परिवार और प्रशंसकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कप्तानी के दौरान बनी यादें, भावनाएं, त्याग और मुश्किल दौर उनके साथ जिंदगी भर रहेंगे। अब वह बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अपना योगदान जारी रखेंगी।
यह भी पढ़ें: भारत–वेस्टइंडीज T20 मैच का टिकट खरीदने का आज भी मौका, 4 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर