द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
गुरविंदर सिंह ने 100 मीटर की दौड़ महज 10.09 सेकेंड में पूरी करके नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एथलीट गुरविंदर सिंह ने रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में यह कारनामा किया है। राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने के बाद गुरविंद सिंह ने इसका श्रेय कोच को दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे कोच ने मेरे साथ बहुत कड़ी मेहनत की है और मुझे बहुत जोरदार ट्रेनिंग दी है। उन्होंने कहा कि मैं रिलायंस फांडेशन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मुझे यह मौका दिया। परिवार ने भी बहुत साथ दिया है, उनका भी शुक्रिया। गौरतलब है कि गुरविंदर सिंह अब एशिया के दूसरे सबसे तेज धावक बन गए हैं।
VIDEO | Ranchi: Athlete Gurvinder Veer Singh breaks the national record in the 100 metres with a 10.09-second run at the National Senior Athletics Federation Competition. Gurvinder Veer Singh says, "My coach has worked very hard with me and trained me intensely. I would like to… pic.twitter.com/rRRA9GzwCr
— Press Trust of India (@PTI_News) May 23, 2026
राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने के बाद गुरविंदर सिंह ने एक पर्ची दिखाई, जिसमें लिखा था कि टास्क अभी पूरा नहीं हुआ है। आगे लिखा कि इंतजार कीजिए! अभी मैं यहीं खड़ा हूं।

विशाल टीके ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड
गौरतलब है कि इसी प्रतियोगिता में पुरुषों की 400 मीटर रेस में तमिलनाडु के विशाल टीके ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। वह 45 सेकेंड से कम समय में यह दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। विशाल टीके ने रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ को महज 44.98 में पूरी करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।