logo

सीनियर रैंकिंग नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे साहिबगंज के 4 पहलवान

a961.jpg

साहिबगंज:

साहिबगंज के 4 पहलवान यूपी के गोंडा में 2 दिवसीय सीनियर रैंकिंग नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 2 महिला और 2 पुरुष खिलाड़ी साहिबगंज से यूपी के लिए रवाना हो गये हैं। 53 किलोग्राम भारवर्ग में रुपाली कुमारी, 57  किलोग्राम भारवर्ग में  रौशनी कुमारी, 61 किलोग्राम भारवर्ग में गुंजन यादव और 74 किलोग्राम भारवर्ग में अंगद कुमार हिस्सा लेंगे। यह टीम  नेशनल कोच सुशांत सौरव और साहिबगंज जिला कुश्ती संघ  की सचिव नमिता शर्मा के साथ सीनियर रैंकिंग नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई है।

झारखंड की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
जिला खोखो संघ के अध्यक्ष और एसकेएमयू दुमका के पूर्व खेल निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि कुश्ती भारतीय पारंपरिक खेल है, जिसमें बल, बुद्धि, स्किल और टेक्नीक का अहम योगदान रहता है। यह देखना सुखद है कि झारखंड के सभी प्रमंडलों से युवा खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं।

 

कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सानिध्य मिलेगा
सीनियर रैंकिंग नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप कुश्ती की बड़ी प्रतियोगिता है। इसमें कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यह बड़ा मंच है जहां युवा अपनी प्रतिभा दिखाकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता और योग्यता दिखाने का मौका पा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच की निगाह यहां युवा खिलाड़ियों पर रहती है। कई अनुभवी खिलाड़ियों का सानिध्य भी मिलता है। 


 

Tags - Senior Ranking National Wrestling ChampionshipSahebganjSports NewsJharkhand News