द फॉलोअप डेस्क:
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल राजनीति में डेब्यू करने की इच्छुक हैं। साइना नेहवाल ने यह भी खुलासा किया है कि वो भारतीय जनता पार्टी को पसंद करती हैं। चुनाव में भागीदारी के सवाल पर साइना नेहवाल ने कहा कि अभी फैसला नहीं किया है, लेकिन इसके बारे में सोच जरूर रही हूं। साइना नेहवाल ने संकेत दिया है कि वह अगले विधानसभा या लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने के बारे में सोच रही हैं। गौरतलब है कि मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल की परवरिश हैदराबाद में हुई और वहीं उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के अपने सफर की शुरुआत की। वह दुनिया की नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं।
???? BIG STATEMENT
— Megh Updates ????™ (@MeghUpdates) August 24, 2026
Indian badminton ace Saina Nehwal on joining BJP: “I am with the BJP now because I really APPRECIATE what they are doing for the COUNTRY and DEVELOPMENT.”pic.twitter.com/QOhABIjhu9
साइना नेहवाल ने भाजपा की तारीफ की
साइना नेहवाल ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि मैं अब भाजपा के साथ हूं, क्योंकि देश और विकास के लिए वे जो काम कर रहे हैं, मैं उसकी बहुत तारीफ करती हूं। साइना नेहवाल ने कहा कि इसी वजह से मैं उनके साथ जुड़ी हूं। साइना नेहवाल ने कहा कि मैं देश के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं। साइना नेहवाल ने कहरा कि मैंने हमेशा देश की भलाई के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि इतने सारे मेडल जीतने के बाद मैं चाहती हूं कि हम सब देश के लिए एकजुट हों और देश की बेहतरी के लिए की जाने वाली किसी भी कोशिश का मजबूत से समर्थन करती हूं।

कई पूर्व खिलाड़ी राजनीति में रख चुके कदम
गौरतलब है कि पहले भी कई खिलाड़ी रिटायरमेंट के बाद राजनीति में कदम रख चुके हैं। पहलवान विनेश फोगाट हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं। पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन सांसद रह चुके हैं और अभी भी पार्टी में सक्रिय हैं। गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। हरभजन सिंह, पंजाब से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। नवजोत सिंह सिद्धू भी भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का हिस्सा रह चुके हैं।