द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की पारी के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा नाम का तूफान आया। उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की कि नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में शतक जड़ दिया। आउट होने से पहले 34 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा। अभिषेक शर्मा का इस फॉर्मेट में यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय शतक है। अभिषेक शर्मा ने इस पारी में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फिल एलन और सिकंदर रजा के नाम था रिकॉर्ड
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से फिन एलेन और सिकंदर रजा के नाम था। जिम्बावे में सिकंदर रजा ने गाम्बिया के खिलाफ वर्ष 2024 में 33 गेंदों पर शतक पूरा किया था, जबकि फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक बनाया था। डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया है।
.jpeg)
संजू सैमसन ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया
अभिषेक शर्मा शतक पूरा करने के बाद चौथी गेंद पर ही आउट हो गए। यदि वह कुछ और देर पिच पर होते तो कई और रिकॉर्ड तोड़ जाते। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान 34 गेंदों पर 9 चौके और 11 छक्कों की सहायता से 317.65 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए। इस बल्लेबाजी का ही आलम था कि भारतीय टीम ने 9.5 ओवर में 142 रन बना लिए थे। संजू सैमसन ने भी लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 50 रन बनाया।