logo

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : कल होगी झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम के लिए चयन प्रतियोगिता

SPORT009.jpg

रांची 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए झारखंड बालक-बालिका मलखंब टीम का चयन 8 अप्रैल (मंगलवार) को किया जाएगा। यह चयन कार्यक्रम बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। यह एक खुली चयन प्रतियोगिता होगी, जिसमें झारखंड के सभी जिलों से संबंधित खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी रंगीन आधार कार्ड के साथ सीधे प्रवेश कर सकते हैं। चयनित टीम 5 से 8 मई तक बोधगया में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के मलखंब इवेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। झारखंड टीम 3 मई को बोधगया के लिए रवाना होगी। इसकी जानकारी झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest