logo

शीतकालीन सत्र : स्पीकर महोदय जब मंत्री मान रहे हैं कि सरकार का जवाब भ्रामक था तो अब इनपर क्या कार्रवाई होगी...

16295news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

शीतकालीन सत्र का चौथा दिन निर्दलीय विधायक सरयू राय द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से एक सवाल का मिले गलत जवाब सदन के लिए चिंताजनक बन गया. स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने मंत्री को निर्देश दिया कि वह अपने अधिकारियों के साथ बैठकर यह सुनिश्चित करें कि सदन में आये सवाल का गलत जवाब ना आये. इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह यह मान रहे हैं कि जवाब भ्रामक है लेकिन गलत नहीं है. इसपर सरयू राय ने कहा कि जब मंत्री खुद मान रहे हैं कि जवाब भ्रामक है तो अब इनपर क्या कार्रवाई होगी? 
 
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना से जुड़ा था सवाल

बीते शुक्रवार को  विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री से फरवरी 2020 से जुलाई 2020 के बीच राज्य के उन सूचीबद्ध अस्पतालों के संबंध में जानकारी मांगी थी जिन्हें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है. इसमें ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल तामोलिया भी शामिल है. 

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया गलत जवाब

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने जवाब में ब्रह्मानंद अस्पताल को उक्त योजना के तहत सूचीबद्ध बताया, जबकि विधायक सरयू राय ने उक्त अस्पताल के फरवरी 2020 से जुलाई 2020 के बीच सूचीबद्ध होने की जानकारी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उक्त अवधि में ब्रह्मानंद अस्पताल उक्त योजना के तहत सूचीबद्ध नहीं था. लेकिन उसे सरकार ने योजना का लाभ प्रदान कर दिया. ऐसे में सरयू राय स्वास्थ्य मंत्री के सवाल से संतुष्ट नहीं थे. इस पर विधान सभा स्पीकर ने स्वास्थ्य मंत्री को 21 दिसंबर को पुनः जवाब देने का निर्देश दिया था.