logo

बुढ़मू में महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

7469news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

रांची के बुढ़मू स्थित ठाकुरगांव में एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है। महिला का शव जीवन बगीचा से मिला है। मृतका की पहचान भोला साहू की 26 वर्षीय पत्नी के रूप में की गयी है। ये पूरी घटना ठाकुर गांव थानाक्षेत्र के जीवन बगीचा की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
महिला के परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने महिला के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गयी है। महिला के परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ लगातार मारपीट की जाती थी।