logo

Corona Update : 4 हजार नए संक्रमितों के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई  32, 250 के पार

536d7d98-06a2-4bd0-930f-fc39eda0cfeb.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

राज्य में कोरोना का का प्रसार तेजी से हो रहा है। गुरुवार को राज्य में 4000 नये कोरोना के संक्रमित मिले है। वहीं 5 लोगों की मौ'त हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम में 1, हजारीबाग में 1, रांची में 2 और सरायकेला में 1 लोग शामिल हैं। राज्य में कोरोना से म'र'ने वालो की संख्या अब 5189 पर पहुंच गया है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 32250 पर पहुंच गई है। हालांकि 24 घंटे में 2731 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

जांच की अपेक्षा से संक्रमण कम है
रांची में गुरुवार को 14270 लोगों की जांच हुई जिसमें 1295 लोग संक्रमित पाए गए। यह जांच के हिसाब से 9.07 फ़ीसदी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह रफ्तार ठीक नहीं है क्योंकि 5 फ़ीसदी से ऊपर के फैलाव को अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। वहीं जिला स्वास्थ्य प्रशासन का मानना है कि जांच की अपेक्षा से संक्रमण कम है। 

रिम्स 1498 सैंपल की जांच हुई
रिम्स में गुरुवार को 1498 सैंपल की जांच की गई जिसमें 167 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सिमडेगा से आए 992 सैंपल की जांच में 59 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रांची के 311 सैंपल की जांच में 51 और रिम्स में  195 सैंपल की जांच में 57 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रिम्स में भर्ती तीन संक्रमित की जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। 

कहां कितने मरीज मिले 
बोकारो-183, चतरा-105, देवघर-120, धनबाद-118, दुमका-87, पूर्वी सिंहभूम-906, गढ़वा-32, गिरिडीह-11, गोड्डा-108, गुमला-57, हजारीबाग-320, जामताड़ा-14, खूंटी-60, कोडरमा-03, लातेहार-35, लोहरदगा-38, पाकुड़-28, पलामू-127, रामगढ़-64, रांची-1295, साहिबगंज-103, सरायकेला-52, सिमडेगा-51, पश्चिमी सिंहभूम-83।