logo

रघुवर दास ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की 

रघुवर दास ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की 

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Raghubar Das mla Bhushan Bara news : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर गंभीर आरोपों को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक अनाथ और नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने की खबर को हृदयविदारक बताते हुए विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में आदिवासी बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। आदिवासी बेटी निशा भगत की पीड़ा से राज्य अभी उबर भी नहीं पाया था कि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन खबरों ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है।

भूषण बाड़ा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करें 
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज बेटियां न तो थानों में सुरक्षित हैं और न ही सत्ता में बैठे लोगों से उन्हें सुरक्षा मिल पा रही है। रघुवर दास ने मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और पीड़िता को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी अपील की कि यदि उनमें नैतिकता बची है तो वे भूषण बाड़ा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करें और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाएं।

Tags - Raghuvar Das Bhushan Bara Case Congress MLA Immediate Arrest Demand