logo

बेरमो-दुमका उपचुनाव में हुई भाजपा की हार पर अर्जुन मुंडा ने जानिए क्या कहा?

2503news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
केंद्रीय मंत्री (आदिवासी मामले विभाग) व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को बेरमो और दुमका के उपचुनाव में भाजपा की हार पर कहा कि बेरमो में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र अनूप सिंह को सहानुभूति फैक्टर ने साथ दिया, जिसकी वजह से उन्हें जीत हासिल हुई। वहीं दुमका में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता से अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बताकर जनता से वोट मांगा था। यही वजह रही कि बेरमो और दुमका की दोनों सीट भाजपा के हाथों से निकल गई।



बिहार की जनता के प्रति भाजपा आभारी है
केंद्रीय मंत्री ने बिहार चुनाव के आए नतीजों के बारे में कहा कि वहां की जनता ने यह बता दिया कि विषम परिस्थिति में भी यदि देश को कोई सही ढंग से चला सकता है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। बिहार की जनता के प्रति भारतीय जनता पार्टी सदैव आभारी रहेगी। अर्जुन मुंडा प्रतिवर्ष टेल्को के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर धूमधाम से काली पूजा मनाते हैं। वह इस बार भी काली पूजा मनाने के लिए जमशेदपुर आए हैं। 



काली पूजा का भोग ग्रहण किया
उन्होंने शनिवार को भालूबासा में दीपावली के लिए मिट्टी के दीए खरीदे। काली पूजा का भोग ग्रहण करने के लिए अर्जुन मुंडा के आवास पर हर साल काफी लोग जुटते हैं। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से शायद यह कार्यक्रम उस रूप में नहीं हो।