डॉ. अबरार मुल्तानी, भोपाल:
सर्दियां शुरू हो गई हैं। एक बहुत काम की बात बताना चाहता हूँ। सर्दियों में हमेशा कान और सिर ढक कर रखें। ऊनी टोपे या मफलर या शाल से। खासकर तब जब आप गाड़ी चला रहे हों। ठंडे पानी से मुंह धोना या नहा कर ठंडी हवा में आने से भी परहेज़ करें। मैं यह इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि सर्दियों में हम डॉक्टरों के पास फेसिअल पैरालिसिस (मुंह का लकवा) के केस बहुत आते हैं। इन केसेस को लगभग 80% तक कम केवल इन दो सावधानियों से ही किया जा सकता है। ठंडी हवा हमारी नसों (नर्व्स) के कार्यों को प्रभावित करती है जिससे उनसे संबंधित मसल्स पेरालाइज़्ड हो जाती हैं। नतीज़े में हम लकवे के मरीज़ बन जाते हैं। धूप से स्नान, तेल की मालिश, गर्म पानी का पान (पीना) और गर्म सिकाई नसों के लिए अमृत है इन्हें सर्दियों में ज़रूर उपयोग करें।

पेनकिलर का इस्तेमाल कम से कम
बात यह है कि सिरदर्द जब हमें होता है तो हम पेनकिलर खाते हैं। सिरदर्द ठीक नहीं होने पर हम थोड़ी देर बाद एक और गोली खा लेते हैं। मतलब जो दवाई 24 घंटे में एक बार लेनी थी वह 1 घंटे में दो बार लेली। यह पेनकिलर का ओवरडोज़ किडनी को तुरंत खराब कर देता है। आप रोजाना एक पेनकिलर खाओगे तो हो सकता है कई महीने तक आपकी किडनी खराब नहीं हो लेकिन ओवरडोज़ तो एक दिन में ही इन्हें डैमेज कर देगा। कई रोगियों की ही तरह आज एक 21 साल का युवा मेरे पास अपनी दोनों किड़नी को इसी विधि से खराब करके आया। जिससे मुझे याद आया कि मैं आपको यह बात बताऊं जो मैं पुराने रोगियों के समय भूल गया था।
इसे भी पढ़ सकते हैं
साइक्लॉजिस्ट की इस बात में है दम- सोच बदलिये, ज़िंदगी बदल जाएगी
हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया महज़ दुश्मन नहीं कई दोस्त भी
सेहत : कई तरह के बुखारों के मौसम में कैसे करें घर बैठे उपचार
बेइंतहा सिरदर्द बन्द नहीं होने पर हम एक और गोली गटकना चाहते हैं। गटक भी लेते हैं-कभी कभी दो या तीन भी और बदल देते हैं अपनी ज़िंदगी हमेशा के लिए। एक बुरी ज़िन्दगी में। एक छोटी सी लापरवाही के कारण। सिरदर्द में हमेशा याद रखें कि इसे किड़नी डैमेज करने की कीमत पर ठीक नहीं करना है। सिरदर्द के समय बहुत दर्द होता है मैं जानता हूँ लेकिन, आप मतिभ्रम ना होने दें, अपना अच्छा बुरा सोच कर ही दवाईयां लें।
यह भी पढ़ें:
सामाजिक बदलाव के लिए वैज्ञानिक सोच ज़रूरी, सीखिये न्यूटन से
सोचो ज़रा: कहीं आप भी बनाई जा रही धारणाओं के शिकार तो नहीं, जानिये नुक़सान
एड के बहाने 21वीं सदी का सबसे बड़ा सबक़ - बदलावों के लिए हमेशा तैयार रहें

(डॉ. अबरार मुल्तानी भोपाल में रहते हैं। आप आयुर्वेद और देशी स्वास्थ्य -चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ हैं। मनोवैैैैैैज्ञानिक भी हैं। क्यों अलग है स्त्री-पुरुष का प्रेम, मन के लिए अमृत की बूंदें, मन के रहस्य, 5 पिल्स समेत उनकी दर्जनों किताबें प्रकाशित हैं। आपके वीडियो भी बहुत देखे जाते हैं।)
नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं। द फॉलोअप का सहमत होना जरूरी नहीं। हम असहमति के साहस और सहमति के विवेक का भी सम्मान करते हैं।