द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति अगर तीन बजे के बाद बिना वजह के बाहर घूमता दिखा तो उसे आधे घंटे तक कोविड गाइडलाइन पढ़नी पड़ेगी। इसके बाद भी लोग नहीं माने और दोबारा पकड़ाए तो उनपर सीधा एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बढ़ते संक्रमण की वजह से बढ़ाई सख्ती
प्रशासन यह सख्ती इसलिए बढ़ाती जा रही है क्योंकि झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में चेन को तोड़ने के लिए 6 मई तक लॉकडाउन लागू है। केवल इमरजेंसी में ही बाहर निकलने की इजाजत है। मास्क नहीं पहनने वालों पर होगी अलग से करवाई।
3 बजे के बाद सड़कों पर होते हैं पुलिसकर्मी
गली-चौराहे पर पुलिस का पहरा बढ़ गया है। 3 बजे दोपहर के बाद से सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगती है। साथ ही 100 ऐसे प्वाइंट हैं जहां लोगों की जांच हो रही है। 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। जांच होने वाले स्थान से गुजरने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।