logo

रांची में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार 

369news.jpg
द फॉलोअप टीम 
रांची : राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ 14 वर्षीय नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया.

नामकुम थाना में मामला दर्ज 
मामले में नाबालिग के बयान पर नामकुम थाने में आरोपित गौतम महली एंव बिट्टू तिर्की पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. 
 
नाबालिक ने क्या बताया
नाबालिग के अनुसार बीते तीन जुलाई की दोपहर एक बजे उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी, वह घर में अकेली थी. इसी दौरान गौतम एंव बिट्टू घर में प्रवेश कर गए. फिर दोनों ने मिलकर ज्यादती की और वीडियो बना लिया. 
 
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
आरोपितों ने नाबालिग का वीडियो सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर डालकर वायरल कर दिया है. वीडियो की जानकारी नाबालिग के परिचितों ने उन्हें दिया. 

दोनों आरोपी गिरफ्तार 
नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.