logo

एनआईटी: हीरक जयंती व्याख्याता हॉल का केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन, उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे भी रहेंगे मौजूद

1850news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर : 
एनआईटी जमशेदपुर में 130 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हीरक जयंती व्याख्याता हॉल का मंगलवार दोपहर 3 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा राज्य मंत्री संजय घोत्रे ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। मौके पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ल, भारत सरकार में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक केके शुक्ला ने दी।

व्याख्याता हॉल की नींव रघुवर दास ने रखी थी
बता दें कि 2017 में एनआईटी, जमशेदपुर के 100 साल होने पर इस हीरक जयंती व्याख्याता हॉल की नींव तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने रखी थी। इसमें 160 कमरे व्याख्याताओं के लिए और 36 स्मार्ट क्लासेस अध्ययन के लिए बने हैं। 33 स्मार्ट क्लासेस सामान्य जबकि 3 क्लासेज वर्चुअल सिस्टम से लैस हैं। इसमें 4440 छात्र एक साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। व्याख्याता हॉल में 50 सीटर कैंटीन और एक साथ 1000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा ओपन एयर ऑडिटोरियम भी होगा।

300 बेड का गर्ल्स हॉस्टल बनेगा
एनआईटी कैंपस में चहारदीवारी बनने के बाद प्रबंधन प्रयास कर रही है कि सारे छात्र-फैकल्टी कैंपस में रहें। इसके लिए 1000 बेड का बॉयज,300 बेड का गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। बोर्ड प्रस्ताव को मंजूरी दी है, 100 बेड का हॉस्टल मैरिज रिसर्चर फैकल्टी के लिए भी बनेंगे।

इसे भी पढ़ें... 

निदेशक ने नाराजगी जतायी
वर्तमान में एमआईटी में 27 विषयों पर रिसर्च जारी है। सात रिसर्च का पेटेंट हुआ, जिसमें 2 का पब्लिकेशन हुआ है। निदेशक ने नाराजगी जताई व रिसर्चर फैकल्टी के प्रति असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस साल से मैं बेस्ट टीचर-बेस्ट रिसर्चर का अवॉर्ड दूंगा, ताकि रिसर्चर इसपर संतोषजनक कार्य कर सकें।