द फॉलोअप टीम, पटना
बिहार में नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ कौन लेगा यह सस्पेंस ख़त्म हो गया है. अब यह तय हो गया है कि बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाये जायेंगे। डिप्टी सीएम पद के लिए ताराकिशोर प्रसाद और रेनू देवी का नाम फाइनल हो गया है. बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई है कि उन्हें उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेनी है. इसके साथ ही रेणु देवी भी आज ही दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी.
ये भी पढ़ें......
दोनों के नाम की पहले से थी चर्चा
बता दें कि सुशील मोदी का पत्ता साफ़ होने के बाद डिप्टी सीएम को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही थी. हालाँकि जो दो नाम तारकिशोर और रेनू देवी का नाम फाइनल हुआ है. इन्ही दोनों नामों की चर्चा कल से थी. आज शाम नीतीश कुमार के साथ ही तारकिशोर और रेणु देवी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. वैश्य समुदाय से आने वाले तारकिशोर प्रसाद सीमांचल इलाके कटिहार सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं . वहीं अति पिछड़े समुदाय की रेणु देवी बेतिया सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचीं हैं.