logo

रांची: तस्करों के चंगुल से आजाद हुई झारखंड की 3 बेटियां, UP से किया गया रेस्क्यू

11074news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में लड़कियों की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य से लड़कियों की तस्करी क मामला सामने आता। ताजा मामला रांची का है। रांची के पिठोरिया की तीन लड़कियों को रेस्क्यू कर वापस लाया गया है। लड़कियां यूपी में थीं। रेस्क्यू कर वापस लाई गई तीन लड़कियों में से 2 नाबालिग हैं। इनकी उम्र 19, 16 और 13 वर्ष है। रेस्क्यू टीम ने ये भी जानकारी दी है कि इनमें से 1 लड़की के साथ कांके थानाक्षेत्र अंतर्गत सुकूरहुट्टू में दुष्कर्म किया गया था।

 

ईंट भट्ठा में करवाई जा रही थी मजदूरी
ईएफआई संस्था की कुमुदिनी और अर्पणा बाड़ा ने जानकारी दी है कि लड़कियों को काफी मशक्कत केबाद रेस्क्यू किया गया था। ये लड़कियां यूपी के गोंडा जिला अंतर्गत बेनीपुर मनकापुर स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करती थीं। 

 

यूपी ले जाने से पहले किया दुष्कर्म
लड़कियों ने पिठोरिया पुलिस को पूरी घटना विस्तार से बताई। लड़कियों ने बताया उनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लड़कियों के अनुसार यूपी ले जाने से पहले वो सुकुरहुट्टू गांव में रुके थे। वहां रौनक कुमार नाम के लड़के ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहां से दूसरे दिन उन्हें बनारस के एक ईंट भट्ठे में ले जाया गया। बनारस पहुंचने से पहले लड़कियों का मोबाइल छीन कर उनका सिमकार्ड तोड़ दिया गया। फिर गोंडा ले जाया गया। 

 

लड़कियों के साथ होती थी मारपीट
गौरतलब है कि बाद में लड़कियों के स्वजनों एवं इएफआइ संस्था के कुमुदिनी एवं अर्पणा को इसका पता चला। टीम के काफी प्रयास के बाद तीनों को रेस्क्यू कर पिठोरिया थाना लाया गया। लड़कियों ने बताया कि अभी भी वहां झारखंड की कई नाबालिग लड़कियां काम कर रही हैं। उनके साथ प्रतिदिन मारपीट व दुर्व्यवहार होता है। उनको भी बचाया जाए।