द फॉलोअप टीम, मुंबई:
इस साल के आखिरी महीने में फिल्म इंडस्ट्री में धमाका होने वाला है। दिसंबर के महीने में कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते है।
तड़प
तड़प सुनील शेट्ठी के बेटे अहान शेट्ठी की डेब्यू फिल्म है। फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज हो गई। इसमें अहान के ओपोजिट स्टूडेंट ऑफ दर ईय़र-2 फेम अभिनेत्री तारा सुतारिया हैं।
चंडीगढ़ करे आशिकी
दिसंबर में ही आयुषमान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी भी रिलीज होगी। जिसके डारेकटर अभिषेक कपूर हैं।
पुष्पा
आपको बता दें कि इसी महीने कि मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा जिसमें अल्लु अर्जुन और रश्मिका मदांना जैसे स्टार्स हैं। फिल्म हिंदी, तमिल , तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कुल 5 भाषाओं में 17 दिंसबर 2021 को रिलीज होगी, और इस फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं।
स्पाइडरमैन
अल्लू अर्जुन की पुष्पा की टक्कर में मार्वल की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन नो वे होम रिलीज होगी। बता दें कि ये फिल्म भी 17 दिसंबर को ही रिलीज होगी। इसका निर्देशन जॉन वॉट्स ने किया है और इसमें टॉम हॉलैंड, जेंडाया लीड रोल में हैं।
जर्सी
वहीं इस साल और दिसंबर महीने के आखिरी दिन यानी कि 31 दिसंबर 2021 को शाहिद कपूर , मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी रिलीज होगी। फिल्म हिट तेलुगु फिल्म जर्सी का रीमेक है।
द मैट्रिक्स
बता दे किं मैट्रिक्स की चौथी फिल्म यानी मैट्रक्स ..... रेसरेकशनंश भी दिसंबर के महीने में ही रिलीज होगी। फिल्म में कीनू रीव्या , कैरी एनी मौस, जेसिका हेनविक और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स हैं जो भारत में 22 दिसंबर को रिलीज होगी।