logo

Jharkhand Unlock: निपटा लीजिए सारे जरूरी काम! शाम 4 बजे से लग जाएगा 36 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन

10149news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में आज यानि शनिवार शाम 4 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरु हो जायेगा। शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन लगा रहेगा। इस दरम्यान मेडिकल इमरजेंसी जैसी जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहेगा। पूरे 36 घंटे तक तमाम प्रतिष्ठान, दुकान और आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इस दरम्यान निजी वाहन से यात्रा करने पर भी वजह बतानी होगी। केवल मालवाहक वाहनों को इजाजत मिलेगी।

इन प्रतिष्ठानों पर नहीं लगेगी पाबंदी
शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रदेश में खनन, निर्माण, औद्योगिक प्रतिष्ठान और कृषि से जुड़े कार्यों पर कोई पाबंदी नहीं होगी। मेडिकल, दूध की दुकान, हॉस्पिटल और नर्सिंग होम को छोड़कर बाकी तमाम दुकान और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यदि आपको इससे जुड़ी कोई भी चीज खरीदनी है तो अभी खरीद लीजिए। अगले 36 घंटे तक आपको कुछ नहीं मिलेगा। इश बीच लॉकडाउन की अवधि में अवैध तरीके से व्यवासाय करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

वीकेंड लॉकडाउन में ये दुकानें रहेंगी बंद
वीकेंड लॉकडाउन में मेडिकल शॉप, डायग्नोस्टिक सेंटर्स, क्लिनिक, हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, रसोई गैस, रेस्टोरेंट से खाने की होम डिलीवरी, कोल्ड स्टोरेड, गोदाम, हाइवे पर ढाबा और मालवाहक वाहनों को छूट मिलेगी। कपड़े और जूते की दुकान, मोबाइल एशेसरिज, कैफे सहित अन्य दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि झारखंड में इस साल पहली बार 22 अप्रैल को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। बाद में कुछ चीजों में छूट दी गई। हालांकि इस बीच कई चीजों पर पाबंदियां भी जारी हैं। 

झारखंड में जारी है अनलॉक की प्रक्रिया
झारखंड में इस वक्त अनलॉक-3 की प्रक्रिया जारी है। कई पाबंदियां हटा ली गई हैं। हालांकि अंतर्जिला बस परिवहन अभी शुरू नहीं किया गया है। झारखंड में इस दरम्यान कोरोना के नये मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। टीकाकऱण अभियान को तेज करने के लिए महाटीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी है। अब केंद्र की तरफ से ही सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका दिया जा रहा है। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि जल्दी ही महामारी से निजात मिलेगी।