logo

संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन: अभी निपटा लीजिए ये जरूरी काम, सोमवार सुबह 6 बजे तक सबकुछ रहेगा बंद

10906news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत जारी वीकेंड लॉकडाउन का पांचवा चरण शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन लगा रहेगा। इस दरम्यान तमाम दुकान और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी। इस दरम्यान पैथोलैब, क्लीनिक, अस्पताल, दूध की दुकान, पेट्रोल पंप, सीएनजी और एलपीजी से संबंधित दुकान खुली रहेंगी। 

इन दुकानों-प्रतिष्ठानों पर लटका रहेगा ताला
संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन के दरम्यान फल, सब्जी, किराना सामग्री, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थ से संबंधित दुकाने बंद रहेंगी। रेस्तरां से होम डिलीवरी और टेक होम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। रेस्तरां बंद नहीं किए जाएंगे। राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय हाइवे में बने ढाबे, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस भी खुले रहेंगे। दूध की दुकानें भी खुली रहेंगी। 



स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन
गौरतलब है कि झारखंड में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजव्यापी लॉकडाउन का फैसला किया था। मुख्यमंत्री ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया था। आरंभिक चरण में एक-एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। उस दरम्यान अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा बंद थी। निजी वाहन से यात्रा के लिए ई-पास की जरूरत पड़ती थी। पहला लॉकडाउन अप्रैल में लगाया गया था। बाद में कोरोना के घटते मामलों के बीच इसमें ढील दी गई। अभी सिनेमा हॉल, मनोरंजन पार्क, जू और जिम को निश्चित क्षमता के साथ खोल दिया गया है। 



कोरोना का प्रसार रोकने के लिए लगा वीकेंड लॉकडाउन
चूंकि शनिवार वीकेंड होता है। रविवार को छुट्टी होती है। उस दरम्यान लोग बड़ी संख्या में बाजारों में तफरी करने के लिए निकल पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। यही वजह है कि राज्य सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। ये संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन का पांचवा चरण है। इस दरम्यान स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी दुकानों, दूध की दुकानों, पेट्रोल पंप औऱ एलपीजी गैस सर्विस को छोड़कर बाकी सारी सेवाएं बंद रहेंगी। आवागमन भी बंद रहेगा। केवल जरूरी काम होने पर ही आवागमन की सुविधा होगी।