logo

आधी रात को प्रेमिका से मिलने आया था ASI, पकड़े जाने पर लोगों ने किया ऐसा हाल कि....

ASI1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के गोड्डा के पथरगामा थाना के पूर्व ASI रामलाल टुडू को ग्रामीणों ने अवैध संबंध के शक में बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रामलाल टुडू अक्सर आधी रात को एक महिला के पास  आते थे। इसको लेकर गांव में काफी नाराजगी थी। ग्रामीणों ने ASI को पकढ़ कर पूरी रात बिजली के खंभे से बांध कर रखा। उनका कहना है कि रामलाल टुडू मंगलवार रात 12 बजे के करीब गांव में अपनी आदिवासी महिला मित्र से मिलने आए थे। इनको आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। 

काफी पहले से  महिला के घर रात बिताने आते थे
इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामीणों ने ASI को बंधक बना रखा है। पुलिस तुरंत गांव पहुंची। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद ASI को ग्रामीणों से मुक्त कराया। गोड्डा के DSP विनेश लाल ने बताया कि ASI को सकुशल बचा लिया गया है। साथ ही उन्हें टाउन थाना ले जाया गया है। पुलस ने कहना है कि ASI वहां रात को शराब पीने गए थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ASI का आदिवासी महिला के साथ अवैध संबंध था। वह काफी पहले से इस महिला के घर रात बिताने आते थे। साथ ही अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी बाइक दूर खड़ी करते थे। लेकिन मंगलवार को ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। 

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ASI के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। DSP विनेश लाल का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज गोड्डा ASI Jharkhand News Jharkhand Latest News Godda