द फॉलोअप टीम, श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के जेवन इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस पर आ'तंकी हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अज्ञात आ'तंकियों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि जेवन इलाके में आ'तंकियों ने जवानों से भरी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
उस बस में कुल 14 जवान सवार थे
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में कुल 14 जवान सवार थे। फायरिंग में 2 जवान श'हीद हो गये। 12 जवान घा'यल हो गये हैं जिनमें से 2 की स्थिति नाजुक है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बस में दोनों तरफ से फा'यरिंग की गई। आतंकी हमले में एक एएसआई और एक कांस्टेबल श'हीद हो गये। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जल्द ही आतं'कियों को मा'र गिराया जायेगा।
जवानों ने शुरू किया तलाशी अभियान
फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जवान तलाशी अभियान में लगे हैं। जहां आतं'की हमला हुआ वो श्रीनगर का जेवन इलाका है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही है त्वरित और ताबड़तोड़ कार्रवाई से आतंकी बौखला गये हैं। उनको बख्शा नहीं जायेगा।

रंगरेथ इलाके में 2 आ'तंकी मा'रे गये थे
गौरतलब है कि सोमवार की सुबह श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में सुरक्षाबल के जवानों ने 2 आतं'कियों को मार गिराया था। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि रंगरेथ इलाके में कुछ आतंकी छिपे बैठे हैं। सूचना पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन आतंकियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में 2 आतंकियों को मार गिराया गया। कुछ और आतंकियों के छुपे होने की सूचना थी।