logo

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बाबूलाल और दीपक प्रकाश ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

15362news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज हुई। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गाकर हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज, प्रदेश युवा मोर्चा के प्रभारी विनय जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, प्रदेश मंत्री पवन पासवान उपस्थित थे। बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव के तहत राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनी। शोक प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा ने लाया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने किया। 

 

 

युवा शक्ति की आवाज बने युवा मोर्चा : दीपक प्रकाश

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बने।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब अन्य सारी राजनीतिक पार्टी घर मे कोरेनटाइन थी तब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा ही सन्गठन के द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा का कार्य कर हर जरूरतमंदों की सहायता किया। उन्होंने कहा कि सेवा,समर्पण,संस्कार हमारे डीएनए में है।निस्वार्थ भाव से समाज में कार्य करने का संस्कार हमारे डीएनए में है। हमारे पूर्वजों ने हमें ऐसा संस्कार दिया है हमें ऐसी शिक्षा दी है जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता अपने से ज्यादा समाज की सेवा करने में आनंद आता है।

 

 

हेमन्त सरकार युवाओं पर बरसा रही है लाठियां, परिवर्तन का वाहक बने युवा:  बाबूलाल मरांडी

नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार में एक लाख से ज्यादा युवाओ को नौकरी दिया गया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन जी प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओ को नौकरी देने का झूठा वादा कर सत्ता में आई। लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक युवा को नौकरी नही दिया। इसके उलट हेमन्त सरकार भाजपा सरकार में दिए गए नौकरी को भी छीनने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता  का उनका वादा ढकोसला साबित हुआ है। राज्य सरकार की नीतियों के कारण भाजपा सरकार के प्रयास से खोले गए टेक्सटाइल उद्योग में ताला लगा हुआ जिसमें कार्य करने वाली हज़ारो युवक-युवतियां फिर से पलायन करने को मजबूर है।

 

झामुमो कांग्रेस की सरकार में युवा त्रस्त:  किसलय तिवारी
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के हम कार्यकर्ता है। झामुमो कांग्रेस की सरकार में युवा त्रस्त है। युवाओ की मांगों पर सरकार लाठी बरसाई जा रही है। परंतु युवा मोर्चा इसे कतई बर्दाश्त नही करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया जिसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं प्रदेश मंत्री पूजा सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य ,जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी शामिल रहें।