logo

शीतकालीन सत्र : कार्यवाही से जुड़ा कागज फाड़ने वाले भाजपा विधायक मनीष जायसवाल को स्पीकर ने किया निलंबित

16300news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

भाजपा विधायक मनीष जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है. विधानसभा स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विरोध करते करते विधायक मनीष जायसवाल ने सदन का अपमान किया है. जो कि कहीं से सही प्रतीत नहीं होता है. उन्हें कार्यवाही स जुड़ा कागज फाड़ना नहीं चाहिए था. इसलिए जायसवाल को शीतकालीन सत्र के बाकी कार्यदिवस से निलंबित किया जाता है. वह अब शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे.


निलंबन के विरोध में सभी भाजपा विधायकों ने फाड़ा कागज

मनीष जायसवाल के निलंबन के विरोध में भाजपा के सभी विधायकों ने सदन में कार्यवाही से जुड़ा कागज फाड़ कर उड़ाने लगे. विपक्ष के विधायक यह मांग कर रहे थे कि अगर कागज फाड़ने से मनीष जायसवाल का निलंबन हुआ है तो हमलोगों को भी निलंबित किया जाय.

निलंबन के बावजूद सदन में आने पर किया गया मार्शल आउट

निलंबन के बावजूद दूसरी पाली में मनीष जायसवाल सदन में पहुँच गए थे. जिससे नाराज स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने उन्हें मार्शल आउट कराया. 


पहली पाली में मनीष जायसवाल ने फाड़ा था कागज

बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने पहली पाली में यह कहते हुए कागज फाड़ दिया था कि जब सरकार उनके सवालों का समाधान नहीं करती तो फिर इन कागजों का कोई महत्व नहीं है. जिसपर प्रदीप यादव ने सवाल उठाया था कि यह सदन का अवमानना है.