logo

बेटे और भतीजे ने मिलकर महिला को मार डाला, वजह चौंकाने वाली है...!

11307news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू:

16 जुलाई को छतरपुर थाना क्षेत्र के हवगाड़ा पहाड़ के तलहटी में कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस प्रकरण को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की पहचान गीता देवी के रूप में हुई थी। गीता देवी का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका अपना बेटा ही निकला। पहले उसके बेटे और भतीजे ने मिलकर मां का गला दबायाफिर शव को कुएं में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बेटा अपनी मां के झाड़-फूंक करने से नाराज था।  पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

झाड़-फूंक करने से नाराज था बेटा
गीता देवी अपने मायके से ससुराल के लिए निकली थी। चार दिनों बाद कुएं से उसका शव मिला था। गीता बेटे के साथ ही जा रही थी। पूरे मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गीता के बेटे मुकेश और भतीजा गुरदेव पासवान ने मिलकर हत्या की है। गीता देवी झाड़-फूंक का काम करती थी।  बेटा और भतीजा दोनों इस बात से नाराज थे। बेटा अक्सर गीता देवी को झाड़-फूंक का काम करने से मना करता था और घर से बाहर जाने से रोकता था।  मां, बेटे और भतीजे की बातों को नहीं मानती थी। 

बाइक से ले गए थे पहाड़ के पास 
छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने दोनों ने मिलकर रिश्तेदार की एक बाइक ली थी।  उसी से गीता को पहाड़ की तरफ ले गए और वहां गला दबा दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को कुएं में फेंक दिया था। मां से नाराज होकर बेटे और भतीजे ने मिलकर गीता देवी की हत्या की साजिश की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया है।