logo

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाए सरकार: सरयू राय

5473news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय भी पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आहत हैं। उनका कहना है कि यह जन आवाज है। इसे केंद्र और राज्य सरकार तक पहुँचाना जरूरी हो गया है। समाज का हर तबका, खासकर युवा और मध्यम वर्ग पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों की वृद्धि से प्रताड़ित है। सरकार को इसे नियंत्रित करना चाहिए। 23 फरवरी को प्रतिनिधि मंडल बना कर वो जिला उपायुक्त को स्मार पत्र देंगे। जिससे वे देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को प्रेषित कर जन भावनाओं से अवगत कराएंगे।

मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाएं प्रधानमंत्री
सरयू राय ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाया गया उत्पाद कर एवं राज्यों द्वारा लगाया गया वैट मूल्य वृद्धि का मूल कारण है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होती है, तब भी सरकारें टैक्स बढ़ा कर इनकी कीमतें कम होने से रोक देती है। ऐसी स्थिति में सरकारों को जनहित में पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य नीति निर्धारित करना चाहिए और पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ने से रोकना चाहिए। प्रधानमंत्री को शीघ्र इस विषय पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलानी चाहिए और पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ने से रोकने पर आम सहमति बनानी चाहिए।