logo

ट्रक की टक्कर से बाइक सहित गिरा राजस्व कर्मचारी, इलाज के दौरान मौत

7425news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
​​​​​
रांची-मेदिनीनगर मेन रोड में सतबरवा ग्रामीण बैंक के पास गुरुवार ट्रक के धक्के से 50 वर्षीय राजस्व कर्मचारी रामनाथ साहू की मौत हो गई। रामनाथ साहू लेस्लीगंज प्रखंड में कार्यरत थे। सतबरवा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

घर लौट रहे थे रामनाथ साहू
रामनाथ साहु गुरुवार को अपने गांव कसियाडीह मतरामी लौट रहे थे। तभी सतबरवा के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे रामनाथ साहू घायल हो गए। घायल अवस्था में नव जीवन अस्पताल तुंबागडा में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ड्राइवर और खलासी की तलाश में जुट गयी है।